Home Haryana बेमौसम बारिश किसानों पर आफत बनकर बरस रही, ओलावृष्टि ने चौपट की...

बेमौसम बारिश किसानों पर आफत बनकर बरस रही, ओलावृष्टि ने चौपट की सभी फसलें

182
0

रोहतक (अंकुर कपूर): हरियाणा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि किसानों पर आफत बनकर बरसी। बता दें कि रोहतक जिले में करीब एक घंटे तक हुई बेमौसम बारिश और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि से किसानों की बची हुई फसल भी बर्बाद हो गई। कई दिनों से हो रही बेमौसम बारिश के कारण किसानों की गेहूं व सरसों की फसल खराब होने के कगार पर थी, लेकिन किसान को उम्मीद थी कि जो फसल बची है। उससे वह अपने परिवार का गुजारा चला पाएगा लेकिन अचानक मौसम में बदलाव से फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई।

रोहतक के लाखन माजरा खंड के कई गांव में हुई ओलावृष्टि से खेतों और नालियों में बर्फ ही बर्फ दिखाई दी। जिसे किसान की चिंता और बढ़ गई। किसान अब गिरदावरी करवाने और मुआवजे की मांग कर रहा है, ताकि उनके घाव पर कुछ सरकार मरहम लगा सके और वह अपने परिवार का गुजारा चला सके। कुछ किसानों का कहना है कि वह तो उम्मीद लगाए बैठे थे कि गेहूं की फसल होगी और बच्चों का दाखिला करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here