Home Haryana निजी स्कूलों को भारी पड़ सकती है बिना वजह छात्र-छात्राओं का रिजल्ट...

निजी स्कूलों को भारी पड़ सकती है बिना वजह छात्र-छात्राओं का रिजल्ट रोकने की मनमानी

172
0

अंबाला (अंकुर कपूर): बिना वजह स्कूली छात्र-छात्राओं का रिजल्ट रोकने की मनमानी अब निजी स्कूल नहीं कर पाएंगे। अंबाला छावनी के एक निजी स्कूल द्वारा कुछ छात्र-छात्राओं का रिजल्ट रोके जाने के मामले के बाद शिक्षा विभाग सख्ती के मूड में नजर आ रहा है। स्कूलों में इन दिनों एडमिशन और रिजल्ट का दौर जारी है। जिस बीच प्राइवेट स्कूलों की मनमानी की खबरें भी सामने आने लगी है।

प्राइवेट स्कूल अपनी मनमर्जी चलाते हुए छात्र-छात्राओं का रिजल्ट रोक रहे हैं। जो शिक्षा विभाग का किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं। इसी के चलते आज अंबाला के जिला शिक्षा अधिकारी ने मनमानी करने वाले प्राइवेट स्कूलों को चेतावनी दी है। अंबाला DEO ने कहा है कि उनके संज्ञान में बच्चों के रिज़ल्ट रोके जाने का मामला सामने आया था। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य को सख्त हिदायत दी गई थी। उन्होंने कहा कि अगर कोई स्कूल ऐसे रिजल्ट रोकता है तो उनपर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here