Home Haryana अंबाला में लोगों को इलाज मुहैया करवाने वाला टीबी अस्पताल खुद पड़ा...

अंबाला में लोगों को इलाज मुहैया करवाने वाला टीबी अस्पताल खुद पड़ा बीमार, PM मोदी के दावे खोखले साबित

168
0

अंबाला (अंकुर कपूर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य रखा है। लेकिन अंबाला के टीबी अस्पताल की हालत देखकर पीएम मोदी का सपना आसानी से साकार होता दिखाई नहीं दे रहा। लोगों को इलाज मुहैया करवाने वाला टीबी अस्पताल खुद बीमार पड़ा हुआ है।

बता दें कि PM मोदी के दावे खोखले साबित होते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रोजाना सैंकड़ों लोगों को इलाज मुहैया करवाने वाले अंबाला अस्पताल के परिसर में बरसाती पानी इस कदर जमा है कि यहां इलाज के लिए आने वाले रोगियों को सबसे पहले बचकर निकलने के लिए रास्ता खोजना पड़ता है।

जब इस बारे में टीबी अस्पताल के ASMO डॉ हितेश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल की हालत पर सरकार ने संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जानकारी के मुताबिक अब टीबी अस्पताल में आने वाले रोगियों को यहां की बदहाली से छुटकारा दिलवाना PWD पर निर्भर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here