अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में किसानों पर लट्ठ और गोलियां भी चलाई है। वही इन्हें सपने में नजर आ जाती है। अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इनको कहां लठ नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी तो प्यार से बात करती है।
गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता से बात करने की बजाय लट्ठ चलवा रही है। किसी भी समस्या के लिए उन्हें समय दिया जाता है। कांग्रेस की सरकार में जनता पर लट्ठ चलाया गया।







