अंबाला (एकता): हिंदू-धर्म में होली सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है। रंगों का यह त्योहार हर तरफ खुशियां बिखेरता है और इसे देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल आज यानि 8 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है और इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाते हैं। लेकिन कुछ लोग फूलों की होली खेलना भी पसंद करते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा हरियाणा राजभवन में देखने को मिला।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा राजभवन में राज्यपाल बंडारू दतात्रेय, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेली। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग का टीका लगाया और होली के त्योहार की बधाई दी।

हरियाणा के राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रंग का टीका लगाकर कर दूसरे को होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में मौजूद हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री मौजूद रहे। उन्होंने एक-दूसरे पर फूल फेंक कर होली मनाई।







