अंबाला (अंकुर कपूर): एसटीएफ अंबाला को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लगभग पिछले 1 साल से फरार मोस्ट वांटेड मोनू उर्फ छोटू को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। बता दें कि मोनू के ऊपर अंबाला में भुप्पी राणा गैंग के सदस्य के मर्डर का आरोप है और सोनीपत में लूटपाट का आरोप है।
बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर अंबाला एसटीएफ ने सोनीपत से आरोपी मोनू को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए अंबाला एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर रवि ने बताया कि मोस्ट वांटेड मोनू को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। ये बदमाश लगभग पिछले एक साल से फरार था और गुप्त सूचना के आधार पर इस सोनीपत से गिरफ्तार किया गया है।







