Home Haryana ई-टेंडरिंग मामले को लेकर हरियाणा के गवर्नर से मिलेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा

ई-टेंडरिंग मामले को लेकर हरियाणा के गवर्नर से मिलेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा

183
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में ई-टेंडरिंग मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ई-टेंडरिंग को लेकर सोमवार को हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय से मिलेंगे। इस दौरान वह सरकार के द्वारा पंचायतों में शुरू की गई ई टेंडरिंग को खत्म करने की मांग करेंगे। साथ ही पंचकूला में 1 मार्च को सरपंचों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और 4 हजार सरपंचों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने को लेकर एक मांग पत्र सौपेंगे। वहीं दूसरी तरफ 1 मार्च को विरोध हुआ।

सरपंचों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। CM आवास घेराव के लिए जा रहे सरपंचों पर पंचकूला में पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसमें 100 से अधिक सरपंच घायल हो गए थे। इसमें 22 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। पंचकूला पुलिस ने देर रात 4 हजार सरपंचों के खिलाफ IPC की 10 धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सरपंचों पर आरोप लगाया था उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here