करनाल (एकता): करनाल में एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर आशिकी का भूत ऐसा चढ़ा कि उसने पड़ोसी युवती को ही मौत के घाट उतार दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस घटना का खुलासा पुलिस ने किया। बता दें कि एक महिला ने पड़ोस की ही रहने वाली एक युवती की हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने युवती को ऐसी मौत दी कि रूह कांप जाए।
उसने महिला को नशे की गोलियां पानी में मिलाकर पिलाई। फिर अपने कपड़े और जेवरात पहनाए फिर उसके ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा दी। उसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गई। जिसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ रहने लग गई। जिला पुलिस करनाल की सीआईए वन इंचार्ज निरीक्षक गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में कार्य करते हुए टीम द्वारा वर्ष 2022 में थाना घरौंडा में दर्ज एक ऐसे मामले का खुलासा किया है।
दिनांक 24 नवंबर 2022 को राजवंती पत्नी सतवीर वासी गांव हरिसिंहपुरा थाना घरौंडा जिला करनाल उम्र करीब 55 साल के बिना बताए घर से कहीं चले जाने बारे थाना घरौंडा में एक शिकायत दर्ज हुई थी। 3 मार्च को आरोपी लड़की को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी लड़की अंतिम का रसूलपुर गुजरान के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था और आरोपी लड़की अपने घरवालों को बिना बताए अपने प्रेमी के संग रहना चाहती थी। आरोपी लड़की को 4 मार्च को पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।