Home Haryana 3 स्कूली बच्चों को बंधक बनाकर की जमकर पिटाई, जानिए क्या है...

3 स्कूली बच्चों को बंधक बनाकर की जमकर पिटाई, जानिए क्या है मामला

176
0

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में 3 स्कूली बच्चों को बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। यमुनानगर के आजाद नगर के गली नंबर 6  के यह तीनों छात्र रहने वाले हैं। यह यमुनानगर के एक स्कूल में पढ़ते हैं। बता दें कि उनके साथ पढ़ने वाली उनकी क्लास छात्रा ने उनमें से एक स्कूली विद्यार्थी को घर पर कॉपी देने के लिए फोन किया था जिसके कारण वह अपने एक दोस्त के साथ उसके घर पहुंच गया।

पुलिस को दी शिकायत में युवकों ने बताया कि उन्हें उसकी सहपाठी का फोन आया। जिसने उससे कॉपी लेने के लिए कहा। जब वह उसे घर जाकर कॉपी देने के लिए गया, तो परिजनों ने अंदर ले जाकर उसे बांधकर उसकी बुरी तरह पिटाई की। फिर उसके फोन से उसके भाई को बुलाया। उसकी भी जमकर पिटाई की गई। कई घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया। युवकों ने अपने मारपीट के निशान पुलिस को दिखाते हुए इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। वहीं यमुना नगर थाना प्रभारी का कहना है कि उनके पास मारपीट की शिकायत आई है। इसमें रामपुरा चौकी इंचार्ज को जांच और कार्रवाई के लिए कहा गया है।

3 स्कूली बच्चे जिनमें से एक का नाम अनुराग पीयूष और अनमोल है। यह तीनों 11वीं कक्षा के छात्र हैं वही जिन स्कूली छात्रों की पिटाई की गई है उनके हैं। परिजनों ने हमलावरों पर स्कूली बच्चों को जान से मारने की कोशिश करने की गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जिन लोगों ने उनके बच्चों के साथ मारपीट की है। उन्हें पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here