यमुनानगर (अंकुर कपूर): खेतों में कीटनाशक छिड़काव करते समय दवाई के प्रभाव से एक व्यक्ति खेतों में ही बेहोश हो गया। जब उसे अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार 174 के तहत कार्रवाई की गई।
मृतक की पहचान सद्दाकत अहमद निवासी गांव बापा थाना रादौर के रूप में हुई। रादौर पुलिस थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मेहर सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर को गांव बुबका में खेतों में दवाई छिड़कते समय सद्दाकत अहमद के दिमाग पर कीटनाशक दवाई का असर हो गया। जिसके चलते वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। उसे इलाज के लिए रादौर के स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार 174 के तहत कार्रवाई की गई।







