Home Accident पानीपत में सनसनीखेज वारदात: पिता कर रहा था बंदूक साफ फिर हुआ...

पानीपत में सनसनीखेज वारदात: पिता कर रहा था बंदूक साफ फिर हुआ कुछ ऐसा कि…

244
0

पानीपत (एकता): हरियाणा के पानीपत में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बंदूक साफ कर रहे पिता के हाथों अचानक गोली चल गई जो छत से टकराकर सीधा बेटे को लगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना समालखा कस्बे की दुर्गा कॉलोनी में हुई।

बता दें कि सिविल इंजीनियर पिता की बंदूक से चली गोली उसके 16 वर्षीय बेटे को लगी। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय बेटा उसके पास बैठकर पढ़ाई कर रहा था। परिवार वाले तुरंत उसको अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल छात्र की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस पानीपत अस्पताल में पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here