पानीपत: हरियाणा के पानीपत में पुलिस को एक कामयाबी मिली है। जहां एक नशा तस्कर से 355 ग्राम अफीम पकड़ी गई है। सीआईए-वन पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान यह कामयाबी हासिल की है। बता दें कि बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक लाख रुपए कीमत बताई जा रही है। वहीं आरोपी पहचान ललित साव निवासी मदारपुर छतार झारखंड के रूप में हुई।
टीम को इसकी गुप्त सूचना मिली थी कि ललित साव निवासी मदारपुर झारखंड मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। आरोपी देवी लाल पार्क के पास खड़ा है, उसके पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस ने आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।







