अंबाला (अंकुर कपूर): अचानक तापमान बढ़ने से जहां लोगों को ठंड से राहत मिली है, वहीं किसानों के खेतों में गेहूं की फसल पर खतरे की घंटी लटकने लगी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल फरवरी के महीने में अचानक तापमान बढ़ने की वजह से किसानों की चिंताएं भी बढ़ने लगी है।
आपको बता दें कि खेतों में लगी गेहूं की फसल के लिए यह बढ़ता तापमान नुक्सानदेह रहेगा। जिसको लेकर अंबाला कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ते हुए तापमान की वजह से किसानों की गेहूं की फसल पर खतरे की घंटी लटक रही है। तापमान बढ़ने की वजह से गेहूं की फसल को होने वाले नुक्सान से बचने के लिए स्कूली बच्चों को भी जागरूक किया जा रहा है और उनके विभाग की टीमों द्वारा सर्वे किया जा रहा है।
किसानों को जागरूक करके यह बताया जा रहा है कि समय रहते वो गेहूं की फसल पर दवाई का छिड़काव करें। किसानों की गेहूं की फसल को झेलना पड़ेगा क्योंकि तापमान बढ़ने की वजह से फसल का नुक्सान होगा जिससे गेहूं की पैदावार कम होगी। किसानों ने बताया कि फरवरी के महीने में जितना तापमान बढ़ा है उतना नहीं बढ़ना चाहिए था। पिछले साल की गेहूं की पैदावार कम हुई थी और इस बार भी यही डर सता रहा है।







