कैथल (अंकुर कपूर): कैथल में आगामी 19 फरवरी को होने वाली महापंचायत को लेकर महिला नेत्री सोनिया दुहन ने गांव में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। दर्जनों गांव का दौरा कर लोगों से समर्थन मांग रही सोनिया दुहन ने कहा कि हरियाणा में मनोहर सरकार महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। जो महिलाओं का सम्मान नहीं करना जानते उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर मैंने मंत्री संदीप सिंह का इसलिए विरोध किया था क्योंकि उनका नाम महिला कोच मामले में तेजी से सामने आ रहा था लेकिन मेरे विरोध से घबराए मंत्री के शुभचिंतकों ने मेरे साथ बदतमीजी की और हाथापाई की मेरी मांग है कि ऐसे लोगों पर एफ आई आर दर्ज होनी चाहिए और मंत्री संदीप सिंह को सरकार तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करें और मुझे उम्मीद है कि कैथल जिला एक निर्णायक फैसला लेते हुए 19 फरवरी को बड़ी संख्या में महापचायत पर पहुंचेगा और महिला विरोधी सरकार को मुंहतोड़ जवाब दें का काम करेगा।







