Home Crime कंपनी गार्ड को बंधक बना डकैती करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस...

कंपनी गार्ड को बंधक बना डकैती करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

171
0

गुरुग्राम (अंकुर कपूर): गुरुग्राम के मानेसर इलाके में कंपनी के सुरक्षा कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल इस लूट की वारदात को 6 आरोपियों ने उस वक्त अंजाम दिया जब कंपनी के ऑफिस में स्कूटी गार्ड मौजूद था।

आरोपियों ने गार्ड को बंधक बनाकर 30 लाख की एलुमिनियम कॉपर और लोहे के सामान को चार गाड़ियों में भरकर ले गए, जब इसकी सूचना गुरुग्राम पुलिस को मिली तो उसने मानेसर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीआईए की टीम ने मात्र 24 घंटे के अंदर ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही इनसे 2 पिकअप टाटा 407 बरामद कर ली।

हैरानी की बात यह है कि इसमें एक सुरक्षाकर्मी के साथ-साथ एक कबाड़ी का काम करने वाला युवक भी शामिल था। गुरुग्राम पुलिस ने इन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से कई अहम खुलासे हो सकते हैं। साथ ही पुलिस अब यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इन्होंने केवल इसी वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले भी यह क्या इस तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here