Home Crime फरीदाबाद के MLA की फर्जी मोहर से बनाए गए 38 नाइजीरियाई नागरिकों...

फरीदाबाद के MLA की फर्जी मोहर से बनाए गए 38 नाइजीरियाई नागरिकों के आधार कार्ड

194
0

फरीदाबाद (एकता): फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा की फर्जी मुहर का इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनाए गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार फर्जी मोहर से 38 नाइजीरियाई नागरिकों के आधार कार्ड बनाए गए। बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को दी। वहीं विधायक पर इन लोगों के सत्यापन के लिए मोहर के इस्तेमाल की बात नकारी गई है।

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को मामले की गहन जांच के लिए कहा गया है। ये आधार कार्ड बनकर तैयार हुए तो इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आडिट में इन्हें संदिग्ध मानते हुए विधायक नीरज शर्मा से उनकी मुहर का इस्तेमाल करने की बाबत पूछा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here