महेंद्रगढ़ (एकता): हरियाणा के महेंद्रगढ़ में खेत में फव्वारा लाइन बदलते समय जवान की करंट लगने से मौत हो गई। बता दें कि गांव ककराला निवासी जवान (30) अरुण कुमार 20 दिन की छुट्टी पर घर आया था। शनिवार दोपहर वह खेत में फव्वारा लाइन बदल रहा था कि अचानक 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन से पाइप छू गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नजदीक ही खेत में उसके ताऊ का लड़का भी था। उसने लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।







