Home Crime अंबाला में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का फिर भंडाफोड़, पुलिस व CID...

अंबाला में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का फिर भंडाफोड़, पुलिस व CID ने ऐसे की Raid

264
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई बार यहां से सिलेंडर बरामद हुए हैं जिनसे गैस निकाल दूसरे सिलेंडरों में भरी जाती थी। आज भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां HP गैस का कारिंदा सिलेंडरों से गैस निकलवा दूसरे सिलेंडर भरवा रहा था। जिससे 11 सिलेंडर बरामद हुए हैं और जिनमें से 4 सिलेंडरों में गैस कम बताई जा रही है।

खाद्य आपूर्ति विभाग का कहना है कि वे सिलेंडर भी सील थे। जनता को रोज चुना लगाया जा रहा है और विभाग गहरी नींद में है। इससे पहले भी इसी जगह से कई बार सिलेंडरों को पुलिस व CID ने गुप्त सूचना पर रेड कर कार्रवाई की। उसके बावजूद खाद्य आपूर्ति विभाग सतर्कता नहीं बढ़ा रहा। पुलिस में कार्रवाई के लिए पहुंची विभाग की इंस्पेक्टर मीनाक्षी ने बताया कि 11 HP गैस सिलेंडर के बरामद किए हैं। जिनमें से 4 गैस सिलेंडरों में गैस कम मिली है जोकि सील थे। फिलहाल उन्हें सील कर HP गैस कंपनी को सौंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here