कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): आज बेटियां किसी भी फील्ड में कम नहीं हैं। वह बेटों से बढ़कर आगे निकल चुकी हैं। बेटियां महाराष्ट्र के शिरडी में बेटियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं। नेशनल ट्रेडिशनल रेसलिंग एंड पंक्रेशन चैंपियनशिप में हरियाणा ने 12 गोल्ड मेडल, 6 सिल्वर मेडल और 3 ब्रोंज मेडल लेकर आए। हरियाणा से 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, सब जूनियर चैंपियनशिप हुई थी। यह महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित की गई थी। देशभर के सभी राज्यों से इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
19 जनवरी से 22 जनवरी तक के टूर्नामेंट करवाया गया था। देशभर के 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। यह अब तक की सबसे कठिन चैंपियनशिप थी। खिलाड़ियों ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश खेलों में नाम रोशन कर रहा है और प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं भी मुहैया करा रही है।
जल्दी यह सभी खिलाड़ी विदेश की धरती रसिया में भी खेलने जाएंगे। चिल्ड्रन ऑफ एशिया के नाम चाहिए गेम होगी, जिसमें हरियाणा के बच्चे कुरुक्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। हरियाणा के एक छोटे से कस्बे इस्माईलाबाद का नाम आज विश्व भर में गूंज रहा है। स्टील मैन के नाम से विश्वविख्यात अमनदीप सिंह विदेशों की धरती में भी अपना नाम कमा रहे हैं। उनकी एकेडमी के बच्चों ने महाराष्ट्र शिरडी में आयोजित चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं जिनमें से ज्यादातर लड़कियां थी।







