Home Haryana अंबाला में रेलवे अंडर ब्रिज बना जनता के लिए मुसीबत का कारण,...

अंबाला में रेलवे अंडर ब्रिज बना जनता के लिए मुसीबत का कारण, जानिए वजह (Watch Video)

218
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में लगभग 5 साल की मशक्कत के बाद बना रेलवे अंडर ब्रिज आम जनता के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। बता दें कि इस अंडर ब्रिज में सही ढंग से पानी की निकासी के लिए भाखड़ा डैम की टीम पहुंची थी पर लेकिन अब उस टीम के आने का भी कोई फायदा नजर नहीं आया।

अभी भी ब्रिज में पानी खड़ा है और दीवारों से पानी तक लीक हो रहा है, जिस का जायजा लेने के लिए आज विधायक प्रतिनिधि और उत्तर हरियाणा रेलवे के जीएम भी पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए जीएम रेलवे का कहना था कि रेलवे अंडर ब्रिज का निरीक्षण करने आए है अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि डाउन वाटर का लेवल हाई है, जिसकी वजह से पानी इक्कठा होता है। इस समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक कार्य पूरा हो जाएगा।

जनता का कहना है कि जब तक पुल के साथ लगती कपड़ा मार्केट के नाले की निकासी नहीं होती तब तक पुल में ऐसे ही पानी खड़ा रहेगा। निगम को सबसे पहले उसे साफ करना चाहिए जिसके बाद इस समस्या का हल भी उन्हें मिल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here