सिरसा (अंकुर कपूर): कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर एक बार फिर फैसले में कर्मचारी सड़कों पर उतरे। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी और बिजली कर्मचारी संयुक्त रूप से रोष मार्च निकालते हुए सिरसा के लघु सचिवालय पहुंचे। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्य सचिव सतेंद्र मोंगा ने बताया कि सरकार कर्मचारियों के साथ वादा कर देती है, लेकिन बाद में उन वादों को पूरा नहीं करती।
सरकार की इसी वादाखिलाफी को लेकर कर्मचारियों में एक बार फिर रोष है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में कर्मचारी रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा और पुरानी पेंशन नीति को बहाल नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा जाएगा अगर उनकी मांगों को नहीं माना जाता तो कर्मचारी अपना आंदोलन तेज करेंगे।







