Home Haryana एडवोकेट अनिल मेहता ED का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष वकील के...

एडवोकेट अनिल मेहता ED का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष वकील के रूप में हुए नियुक्त

288
0

हरियाणा (एकता): पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के समक्ष प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का प्रतिनिधित्व करने के लिए एडवोकेट अनिल मेहता को विशेष वकील के रूप में नियुक्त किया गया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा वरिष्ठ स्थायी वकील के रूप में उन्हें चुना गया। बता दें कि अनिल मेहता को चंडीगढ़ की विशेष अदालत में पेश होने के लिए किसी अन्य वकील के रूप में भी नियुक्त।

मेहता आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में एनएचएआई, एफसीआई, केंद्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार जैसे सरकारी संस्थानों का प्रतिनिधित्व किया है। 2014 में उन्हें हरियाणा का डिप्टी एडवोकेट-जनरल नियुक्त किया गया था। इतना ही नहीं वह 2018 में अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में चंडीगढ़ प्रशासन में शामिल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here