Home Crime खेल मंत्री संदीप सिंह के चंडीगढ़ आवास के बाहर पुलिस बल तैनात,...

खेल मंत्री संदीप सिंह के चंडीगढ़ आवास के बाहर पुलिस बल तैनात, मीडिया के सवालों से बचते नजर आए SHO

236
0

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह छेड़छाड़ मामले पर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी पीड़िता महिला कोच को जांच के मामले में संदीप सिंह के आवास पर लेकर गई। जहां पुलिस द्वारा दोनों से पूछताछ की जा रही है।
संदीप सिंह के निवास स्थान के बाहर भारी तादाद में पुलिस तैनात की गई है, दोनों तरफ से बैरिकेडिंग की गई है। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के एसएचओ मनिंदर सिंह पुलिस के साथ मौजूद हैं। वहीं मीडिया के सवालों के जवाब देने की बजाय एसएचओ ने चुप्पी साधी। SHO द्वारा संदीप सिंह के घर पर समन दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here