Home Haryana 4 दिन बाद भी हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर ट्रक यूनियन का धरना...

4 दिन बाद भी हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर ट्रक यूनियन का धरना जारी, कही यह बड़ी बात

198
0

अंबाला (अंकुर कपूर): पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठी ट्रक यूनियन का चौथे दिन भी धरना जारी है। ट्रक यूनियन नेताओं व पंजाब सरकार के नुमाइंदों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। पंजाब सरकार की तरफ से 4 जनवरी 2023 को एक मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें लिखा है कि 14 दिसंबर 2022 को एक कमेटी का गठन किया गया था, वह फैसला करेगी। इस संबंध में एसडीएम महोदय ने कमेटी के मेंबरों को पूछा कि वह हमारी समस्याओं को हल कर सकती है या नहीं।

ट्रक यूनियन के नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार जान बूझकर देरी कर रही है। हमने तो पहले ही दिन कह दिया था कि हमें टेबल पर बिठाए, ताकि धरना समाप्त हो सके। अब भी 4 तारीख को कमेटी के साथ बैठक करने की बात कर रही है, लेकिन अभी कौन बैठक लेगा। इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं। सरकार की तरफ से ट्रक यूनियन को 4 जनवरी को मीटिंग के लिए बुलाया गया है, ताकि उनकी मांगों की तरफ ध्यान दिया जा सके और उसका हल किया जाए। वहीं यूनियन नेताओं से अपील भी की है कि वह लोगों की समस्याओं को देखते हुए धरना समाप्त करें।

पंजाब की ट्रक यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसको लेकर पंजाब सरकार की तरफ से यूनियन नेताओं के साथ बैठक करने के लिए 4 जनवरी 2023 को बुलाया गया है। इस संबंध में समस्याओं को हल करने के लिए एक कमेटी का गठन किया हुआ है, जिसके बाद कमेटी मेंबर मीटिंग करेंगे। उसके बाद ही यूनियन नेताओं की मांगों पर विचार किया जाएगा। फिलहाल धरना समाप्त करने के लिए भी विचार विमर्श चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here