Home Haryana किरण चौधरी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल, कहा- हरियाणा कांग्रेस...

किरण चौधरी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल, कहा- हरियाणा कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं

184
0

रोहतक (अंकुर कपूर): कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने माना कि हरियाणा कांग्रेस में बहुत कुछ ठीक नहीं चल रहा है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो कांग्रेस पार्टी को नुकसान होने वाला है। अगर सबको साथ लेकर चला गया तो ही कांग्रेस पार्टी हरियाणा में अच्छा कर पाएगी। किरण चौधरी आज पूर्व गृह राज्य मंत्री सुभाष बत्रा के आवास पर पहुंची थी। साथ ही उन्होंने उनके भाजपा में जाने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि मुझसे भयभीत लोग इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं। संदीप सिंह पर लगे आरोपों पर किरण चौधरी ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि कांग्रेस पार्टी के नेता हमेशा हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी की बात से इनकार करते हुए नजर आते हैं। लेकिन किरण चौधरी ने आज यह मान लिया है कि हरियाणा कांग्रेस में सब कुछ सही नहीं चल रहा है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो कांग्रेस पार्टी को इसका नुकसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में उन्हें तो बुलाया तक नहीं दिए जाता हैं, लेकिन वह ऐसे बुलावों का इंतजार नहीं करती और कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने में लगी रहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर सबको साथ लेकर चला जाएगा तो कांग्रेस पार्टी के लिए यह बहुत अच्छा होगा।

किरण चौधरी ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने के बयान पर विराम लगाते हुए कहा कि उनसे भयभीत लोग इस तरह की अफवाह फैलाते रहते हैं। जो केवल अपने आकाओं को खुश करने के लिए होती है। लेकिन ऐसी अफवाह फैला कर वे अपने आकाओं का नुकसान कर रहे हैं। किरण चौधरी ने कहा कि मैं अपना खुद का दम रखती हूं और किसी की रहनुमाई से कांग्रेस पार्टी में नहीं हूं और कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते रहूंगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से हरियाणा में कांग्रेस को काफी मजबूती मिलेगी और अगर सबको साथ लेकर के इस यात्रा को सफल बनाया गया, तो 2024 में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए किरण चौधरी ने कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह के व्यवहार काफी गलत है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here