Home Haryana फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार मकान के शटर में घुसी, एयरबैग खुलने...

फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार मकान के शटर में घुसी, एयरबैग खुलने के बाद तीन युवक फरार

10
0

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-22 स्थित संजय कॉलोनी में देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर एक मकान के नीचे बने स्टोर के शटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्टोर का शटर टूटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार के एयरबैग खुल गए। हादसे के समय मकान में पूरा परिवार सो रहा था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। कार में सवार तीन युवक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा  रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। संजय कॉलोनी की एक गली में स्थित मकान की पहली मंजिल पर परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई स्विफ्ट कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे मकान के नीचे बने स्टोर के शटर में जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शटर टूटकर नीचे गिर गया। वहीं, कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के घरों में सो रहे लोग जाग गए और घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में तीन युवक सवार थे। टक्कर के बाद तीनों युवक कार से बाहर निकले और कुछ देर तक मौके पर रुके रहे। इसके बाद उन्होंने कार को पीछे किया और वहां से फरार हो गए। इस दौरान किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया।

आसपास के लोगों ने जब मकान के स्टोर का शटर टूटा हुआ देखा तो उन्होंने फोन कर मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। राहत की बात यह रही कि कार की टक्कर से किसी को चोट नहीं आई। हालांकि, घटना में स्टोर के शटर और कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here