Home Haryana गणपति विसर्जन में पहुंचे उत्कर्ष चौधरी, DU छात्रसंघ चुनाव नतीजों पर दिया...

गणपति विसर्जन में पहुंचे उत्कर्ष चौधरी, DU छात्रसंघ चुनाव नतीजों पर दिया बयान

7
0

सुन्दर कुंडू ,पलवल। गांव भुलवाना में हिंदू राष्ट्र संघ एवं शहीद सम्मान सेवा समिति के तत्वावधान में गणपति बप्पा विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।गांव के बड़े मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुख्यातिथि के साथ भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

पूजा के बाद ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयघोष के बीच शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्सा लिया और गणपति प्रतिमा को विसर्जन के लिए विदा किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।मुख्यातिथि उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है और उनकी आराधना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकजुटता बढ़ती है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हिंदू राष्ट्र संघ, शहीद सम्मान सेवा समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान उत्कर्ष चौधरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम बेहतर रहे हैं।

उनके मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय में देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्र पढ़ने आते हैं और चुनाव के जरिए अपनी सोच और विचार व्यक्त करते हैं।उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि चुनाव परिणामों से यह संकेत मिला है कि देशभर के युवाओं और जेनरेशन जेड के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि इसी विश्वास के चलते विद्यार्थी परिषद के पैनल को जीत मिली है।कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here