Home Haryana बच्चों के लिए जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़े सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर की गिरने...

बच्चों के लिए जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़े सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर की गिरने से मौत, गांव में शोक

2
0
Screenshot

कुरुक्षेत्र। जिले के गांव बीड़ अमीन में सुबह एक दर्दनाक हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। बच्चों की इच्छा पूरी करने के लिए जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़े सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौहान (38) का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पास के गहरे नाले में जा गिरे। गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र चौहान वर्तमान में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सीआरपीएफ में तैनात थे। वह करीब 10 दिन पहले छुट्टी पर अपने पैतृक गांव बीड़ अमीन आए थे और पंचकूला पहुंचकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने वाले थे।

बताया जा रहा है कि सुबह घर से निकलने से पहले उनके बच्चों ने जामुन खाने की इच्छा जताई। बच्चों की जिद और अपने साथियों के लिए भी जामुन ले जाने की बात कहकर सुरेंद्र पास स्थित जामुन के पेड़ पर चढ़ गए। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे स्थित गहरे नाले में गिर पड़े।

हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

सुरेंद्र चौहान अपने पीछे पत्नी मनु, आठ वर्षीय बेटी निष्ठा और पांच वर्षीय बेटे वरदान को छोड़ गए हैं। वह अपने परिवार में दो बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी पत्नी एक बैंक में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों का घर पर तांता लगा हुआ है।

हादसे की सूचना सीआरपीएफ की संबंधित यूनिट को भी दे दी गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सुरेंद्र चौहान के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here