Home Crime यमुनानगर किडनैपिंग केस: लड़की ने कहा जबरन कोर्ट मैरिज, लौटना चाहती है...

यमुनानगर किडनैपिंग केस: लड़की ने कहा जबरन कोर्ट मैरिज, लौटना चाहती है इस्लाम

32
0

यमुनानगर | यमुनानगर के पोंटा साहिब–जगाधरी नेशनल हाईवे के पास उर्जनी गांव में एक सनसनीखेज किडनैपिंग का मामला सामने आया है। लड़की पक्ष के लोग लव मैरिज से नाराज होकर लड़के पक्ष के परिवार पर जानलेवा हमला कर रहे, और लड़की को अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को विशेष समुदाय की लड़की ने दूसरे समुदाय के लड़के से कोर्ट मैरिज की थी। रविवार को जब दोनों पति–पत्नी अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे, तभी लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिवार पर हमला किया। इस हमले में लड़के पक्ष के कई लोग घायल हुए।

लड़की ने अब 29 सेकंड का वीडियो जारी कर लड़के पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जबरन लव मैरिज कराई गई और मजबूरी में धर्म परिवर्तन कराया गया। लड़की ने साफ कहा कि वह अब दोबारा इस्लाम धर्म में लौटना चाहती है।

इस मामले में लड़की पक्ष के दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल लड़की के घर पर ताला लगा हुआ है और उसकी लोकेशन अज्ञात है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की रजपुरा गांव की रहने वाली है और लड़का बलौली गांव का है। दोनों पिछले दो महीने से लड़के की बहन के घर रह रहे थे। बलौली गांव में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दोनों घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन पर हमला किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here