Home Haryana दिल्ली-पानीपत-करनाल “नमो भारत कॉरिडोर” को केंद्रीय मंजूरी की राह आसान

दिल्ली-पानीपत-करनाल “नमो भारत कॉरिडोर” को केंद्रीय मंजूरी की राह आसान

197
0

हरियाणा |  दिल्ली-पानीपत-करनाल “नमो भारत कॉरिडोर” प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के अनुसार, केंद्रीय कैबिनेट से जल्द इस परियोजना को मंजूरी मिलने के संकेत हैं। संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) अब केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के पास पहुंच चुकी है।

परियोजना का विस्तार और लागत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिसंबर 2020 में तैयार DPR के अनुसार यह कॉरिडोर 17 स्टेशनों और 103.02 किलोमीटर लंबा बनना तय था। अब योजना के अनुसार कॉरिडोर का विस्तार किया गया है। 21 स्टेशन और 136.30 किलोमीटर लंबाई के साथ परियोजना की अनुमानित लागत ₹33,051.15 करोड़ आंकी गई है।

हरियाणा में 15 स्टेशन, दिल्ली में 6 स्टेशन

हरियाणा का हिस्सा लगभग ₹7,472.11 करोड़ होगा। इस कॉरिडोर के 6 स्टेशन दिल्ली और 15 स्टेशन हरियाणा में बनाए जाएंगे। हरियाणा में:

  • सोनीपत: 6 स्टेशन
  • पानीपत: 5 स्टेशन
  • करनाल: 4 स्टेशन

इस रैपिड ट्रेन के जरिए दिल्ली के सराय काले खां से करनाल बस स्टैंड सिर्फ 90 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। वर्तमान में यही दूरी कार या ट्रेन से डेढ़ से दो घंटे में तय होती है। बताया जा रहा है कि करनाल-पानीपत से सांसद मनोहर लाल हैं, इसलिए प्रोजेक्ट का काम जल्द शुरू होने की संभावना है।

गुरुग्राम रैपिड मेट्रो का संचालन

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HMRTC) ने गुरुग्राम रैपिड मेट्रो प्रणाली को DMRC से GMRL को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तब तक इसका संचालन और रखरखाव DMRC और GMRL संयुक्त रूप से करेंगे।

बनने वाले स्टेशनों की सूची

  • करनाल आईएसबीटी
  • करनाल सेक्टर-7
  • करनाल बाइपास
  • घरौंडा
  • गांजबड़
  • पानीपत सेक्टर-18
  • पानीपत साउथ
  • पानीपत सिवाह बस स्टैंड
  • समालखा
  • गन्नौर
  • बड़ी
  • मुरथल
  • बहालगढ़ चौक
  • केएमपी
  • कुंडली
  • अलीपुर
  • भलस्वा चौक
  • झाड़ौदा कलां
  • कश्मीरी गेट
  • इंद्रप्रथ
  • सराय काले खां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here