Home Business/Education हरियाणा CET ग्रुप-C भर्ती: करेक्शन पोर्टल खुलने की तैयारी, रिजल्ट पर टिकी...

हरियाणा CET ग्रुप-C भर्ती: करेक्शन पोर्टल खुलने की तैयारी, रिजल्ट पर टिकी नज़र

143
0

हरियाणा  | हरियाणा में ग्रुप C भर्ती परीक्षा (CET) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द ही करेक्शन पोर्टल शुरू करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि यह पोर्टल 10 सितंबर से पहले कभी भी खोला जा सकता है। इसके बाद ही परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान घोषणा की थी कि करेक्शन पोर्टल 1-2 दिन में खोल दिया जाएगा। हालांकि अब तक ऐसा नहीं हुआ है। अब खबर है कि आयोग किसी भी वक्त पोर्टल शुरू करने का एलान कर सकता है।

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने 8 अगस्त को सोशल मीडिया पर कहा था कि अभ्यर्थी अपने सभी प्रमाण-पत्र और दस्तावेज तैयार रखें। आयोग ग्रुप C के लिए करेक्शन पोर्टल को शुरू करने की अंतिम तैयारी कर रहा है।

परीक्षा और रिजल्ट पर संशय

26 और 27 जुलाई को आयोजित CET ग्रुप C परीक्षा में 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। आयोग ने अगस्त के आखिर तक रिजल्ट जारी करने का दावा किया था, लेकिन अभी तक करेक्शन पोर्टल भी नहीं खोला गया है। इस बीच कुछ अभ्यर्थियों ने नॉर्मलाइजेशन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसकी सुनवाई 2 सितंबर को होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here