Home Haryana गुरुग्राम में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम: पति की हत्या..तीन गिरफ्तार

गुरुग्राम में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम: पति की हत्या..तीन गिरफ्तार

186
0

Gurugram, 3 August-गुरुग्राम के मोहम्मदपुर झाड़सा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध के राज को छिपाने के लिए एक व्यक्ति की हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक विक्रम (निवासी मोलाहेड़ा, मूलतः नवादा, बिहार) 27 जुलाई को काम पर निकला था और फिर घर नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर थाना उद्योग विहार पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और जांच शुरू की।शक के आधार पर पुलिस ने उसी इमारत में किराए पर रहने वाले 34 वर्षीय रविंद्र को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रविंद्र के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। महिला ने बताया कि मार्च 2025 में आरोपी ने जबरन संबंध बनाए और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। धमकी दी गई थी कि सच उजागर करने पर वीडियो वायरल कर देगा और उसके पति को नुकसान पहुंचाएगा।

हत्या की रात रविंद्र ने अपने साथियों मनीष और फरियाद के साथ मिलकर विक्रम को कंपनी से लौटते समय रोका, कार में बैठाया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को मोहम्मदपुर गांव के पास जमीन में दबा दिया गया।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मुख्य आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here