Home Crime नूंह: सरकारी राशन की दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 5 डिपो होल्डरों...

नूंह: सरकारी राशन की दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 5 डिपो होल्डरों के लाइसेंस सस्पेंड, 3 पर मुकदमा दर्ज

106
0

नूंह | हरियाणा के नूंह जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले कई डिपो होल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने 5 डिपो होल्डरों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं, जबकि 3 डिपो होल्डरों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई साकरस गांव के चार डिपो होल्डरों समेत पांच डिपो होल्डरों के खिलाफ की गई है। इन डिपो होल्डरों पर आरोप है कि उन्होंने गरीबों के राशन में गड़बड़ी की थी। विभाग को शिकायत मिलने के बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई है।

डीएफएससी के.के. गोयल ने बताया कि तीन सरकारी राशन की दुकानों में अनियमितताएं पाई गईं हैं, जिसके बाद संबंधित डिपो होल्डरों को नोटिस जारी कर दिया गया है। साकरस गांव के डिपो होल्डर्स सरफराज, जुनैद, महेंद्र, और उस्मान के राशन की सप्लाई को सस्पेंड कर दिया गया है। साकरस गांव की राजवती को नोटिस जारी किया गया है, जिससे विभाग ने जवाब मांगा है। वहीं, धीरधोका गांव के डिपो होल्डर बदरुद्दीन का डिपो लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है।

मुकदमा दर्ज किए गए डिपो होल्डर:

  • शोएब (डिपो धारक, जयसिंहपुर)
  • बलबीर (डिपो धारक, नगीना)
  • अजय (डिपो धारक, धांधूका)

गड़बड़ी के मामले:
के.के. गोयल के अनुसार, शोएब डिपो धारक के पास 34 क्विंटल गेहूं कम और 33 क्विंटल बाजरा ज्यादा पाया गया। बलबीर के डिपो पर 62 बैग बाजरा अनियमित मिला। वहीं, अजय के डिपो में 44.92 क्विंटल गेहूं, 25.02 क्विंटल बाजरा, 25 किलो चीनी, और 80 लीटर सरसों के तेल के हिसाब में गड़बड़ी पाई गई, जिसका वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here