Home Crime गुड़गांव में दिल दहला देने वाली वारदात: 7 साल के मासूम की...

गुड़गांव में दिल दहला देने वाली वारदात: 7 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या

127
0

गुड़गांव  | गुड़गांव के बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। गांव फतेहपुर में 7 साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मासूम का शव केएमपी एक्सप्रेसवे के पास ग्रीन बेल्ट में पड़ा मिला, जिसे चाकू से गोदा गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

माता-पिता की शिफ्ट ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

मूल रूप से अलवर निवासी कमल अपनी पत्नी माया और बेटे आशीष के साथ गांव फतेहपुर में किराए पर रह रहे हैं। दोनों पति-पत्नी की नौकरी है—कमल नाइट शिफ्ट में और माया दिन में काम पर जाती हैं। शनिवार को माया ड्यूटी पर थी और कमल रात की ड्यूटी के बाद घर पर सो रहा था। इसी बीच आशीष खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया।

शाम तक बेटे की कोई खबर न मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। देर रात तक आशीष के घर न लौटने पर माया ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

ग्रीन बेल्ट में मिला शव, चाकुओं से गोदा गया

रविवार को एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि गांव कलवाड़ी के पास एक बच्चे का शव पड़ा है। बिलासपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई, जो आशीष का निकला। बच्चे के शरीर पर करीब एक दर्जन चाकू के घाव पाए गए।

रंजिश में हत्या की आशंका

पुलिस को दिए बयान में पिता कमल ने शक जताया है कि घटना के पीछे पड़ोस में रहने वाला एक युवक हो सकता है। दो महीने पहले मोबाइल चोरी की बात को लेकर कमल की उस युवक से बहस हुई थी। परिजनों का कहना है कि उसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने अब हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here