Home Haryana यमुनानगर में फिर दिखा तेंदुआ, आश्रम में पानी पीते कैमरे में कैद

यमुनानगर में फिर दिखा तेंदुआ, आश्रम में पानी पीते कैमरे में कैद

204
0

यमुनानगर | यमुनानगर जिले में एक बार फिर तेंदुआ नजर आया है। तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया, लेकिन वह चिक्कन गांव स्थित अजात आश्रम में पानी पीने पहुंच गया। इस दौरान आश्रम के पुजारी ने तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यमुनानगर वाइल्डलाइफ विभाग के इंस्पेक्टर लीलू राम ने बताया कि चिक्कन गांव का अजात आश्रम सेंचुरी एरिया के अंतर्गत आता है, जहां तेंदुए अक्सर घूमते रहते हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि इस क्षेत्र में जाने से बचें क्योंकि यह तेंदुओं का प्राकृतिक आवास है। इंस्पेक्टर लीलू राम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई तेंदुए के क्षेत्र में जाता है तो हमला होने की संभावना रहती है, इसलिए सतर्कता जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here