Home Haryana नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा हादसा टला, कार में भीषण आग, सवार युवक...

नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा हादसा टला, कार में भीषण आग, सवार युवक सुरक्षित

217
0

सोनीपत | नेशनल हाईवे-44 पर राई के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक कार अज्ञात वाहन से टकराने के बाद फ्लाईओवर पर अचानक आग की लपटों में घिर गई। हालांकि समय रहते कार में सवार दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। राई थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कार टकराने के बाद लगी आग

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पीतमपुरा निवासी कृष्ण और न्यू कॉलोनी निवासी मृदुल किसी कार्य से पानीपत जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार राई के पास हाईवे पर पहुंची, एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाल लिया, जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान टल गया।

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि, “कार में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए थे। दोनों सवार युवक सुरक्षित हैं। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि टक्कर किस वाहन से हुई और आग कैसे लगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here