Home Haryana हरियाणा में मौसम ने बदला रुख, 3 से 8 मई तक बारिश...

हरियाणा में मौसम ने बदला रुख, 3 से 8 मई तक बारिश और आंधी का अलर्ट

249
0

चंडीगढ़ | हरियाणा में मई की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने 3 मई से 8 मई तक बारिश, तेज़ हवाओं और आंधी का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने इस अवधि के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी:

  • 3 मई: येलो अलर्ट
    चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कई जिलों में तेज़ हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और बिजली चमकने के आसार हैं।
  • 4 मई: ऑरेंज अलर्ट
    चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश के साथ 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल भी प्रभावित हो सकते हैं।
  • 5 मई: ऑरेंज अलर्ट
    पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत सहित राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाएं (50-60 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी दी गई है।
  • 6 मई: येलो अलर्ट
    चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ हवाओं की संभावना है।
  • 7 और 8 मई: येलो अलर्ट
    पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना है। इससे लगातार सात दिनों तक तापमान में गिरावट बनी रह सकती है।

तापमान में गिरावट की उम्मीद

लगातार बारिश और तेज़ हवाओं के चलते राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे आम जनता को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, इस दौरान फसलों और दैनिक जनजीवन पर असर पड़ने की भी संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here