Home Haryana गुरुग्राम में बारिश से एक तरफ राहत तो दूसरी तरफ आफत

गुरुग्राम में बारिश से एक तरफ राहत तो दूसरी तरफ आफत

220
0

दिल्ली  | दिल्ली एनसीआर में आज सुबह 5 से ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। आज सुबह 5 बजे तेज हवा के साथ बादल गरजे और बूंदाबांदी से शुरू हुई बारिश तेज बारिश में तब्दील हो गई जिससे लोगों को राहत मिली।

दरअसल दिल्ली एनसीआर में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा था। बीते दिनों अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिससे लोगों को परेशानियां हो रही थी। साथ ही बढ़ते तापमान ने रोजमर्रा की जिंदगी पर भी प्रभाव डालना शुरू कर दिया था और इस बढ़ते तापमान से राहत दिलाने के लिए बरसात की आवश्यकता थी और आज सुबह जैसे ही बारिश शुरू हुई वैसे ही लोगों ने राहत की सांस ली।

वही बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज सुबह 7 बजे साइबर सिटी गुरुग्राम में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने का अनुमान है लेकिन अगर बरसात ऐसे ही जारी रही तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हर बार की तरह इस बार भी हुई बारिश ने गुरुग्राम की सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया। गुरुग्राम के कई इलाके ऐसे हैं जहां से जलभराव की खबरें सामने आ रही है। गुरुग्राम एक ऐसा शहर है जहां मामूली सी बरसात में जलभराव हो जाता है और मानसून से पहले ही महज कुछ घंटे की बरसात में भी गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जिसे नगर निगम और प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here