Home Accident पानीपत: बीजेपी नेता योगेश्वर दत्त की पत्नी सड़क हादसे में घायल, बेटा...

पानीपत: बीजेपी नेता योगेश्वर दत्त की पत्नी सड़क हादसे में घायल, बेटा भी था कार में मौजूद

209
0

पानीपत |  हरियाणा के पानीपत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा नेता और ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त की पत्नी शीतल शर्मा एक सड़क हादसे में घायल हो गईं। दुर्घटना इसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर गांव के पास हुई, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसे के समय शीतल शर्मा के साथ उनका बेटा भी कार में मौजूद था। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें कार से बाहर निकाला और पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

योगेश्वर दत्त ने इस हादसे की जानकारी स्वयं सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “आप सभी की दुआओं और भगवान की कृपा से मेरी धर्मपत्नी और बेटा पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। कृपया कोई चिंता न करें।”

हादसे के बाद से परिवार के परिचितों और समर्थकों द्वारा लगातार कुशलक्षेम पूछी जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here