Home Haryana इनेलो के वरिष्ठ नेता सतपाल देशवाल ने अपने समर्थकों के...

इनेलो के वरिष्ठ नेता सतपाल देशवाल ने अपने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

178
0
पलवल, 24 फरवरी -इनेलो पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सतपाल देशवाल ने अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम और जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने सतपाल देशवाल को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर पवन अग्रवाल,पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश भी मौजूद थे।
सतपाल देशवाल के  भाजपा में आने से पार्टी होगी और भी  मजबूत 
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी की नीतियों और  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर इण्डियन नेशनल लोकदल पार्टी के जिला अध्यक्ष सतपाल देशवाल भाजपा पार्टी में शामिल हो गए है। उन्होंने कहा कि सतपाल देशवाल का भाजपा पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी और उनके जीवन के अनुभवों का लाभ पार्टी को होगा।गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिले में भाजपा पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देश एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य करता है। पलवल जिले के विकास के लिए रूपरेखा तय की जा रही है। जिले में आपसी भाईचारा और समरसता  को बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले में भय का माहौल बनाया था लेकिन भाजपा की सरकार आने पर नकारात्मक राजनीति का दौर समाप्त हो रहा है। देश और हरियाणा प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को नकार दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here