Home Haryana CM नायब सिंह सैनी के जन्म दिवस पर 11 हजार...

CM नायब सिंह सैनी के जन्म दिवस पर 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

162
0
कुरुक्षेत्र, 23 जनवरी-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 25 जनवरी को जन्मदिन हर विधानसभा में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर हर विधानसभा में तैयारियां की जा रही है। वही शाहबाद विधानसभा में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा युवा नेता मास्टर सुभाष कलसाना ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के अवसर पर शाहबाद स्थित माता शाकुम्भरी देवी मंदिर में पहले हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वही नराती देवी ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का अयोजन किया जाएगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। वही उन्होंने कहा कि सभी सरपंचों से भी आह्वान किया गया है कि हर गांव में 11-11 पौधे अवश्य लगाएं। वही उन्होंने कहा कि शाहबाद विधानसभा के हर वार्ड में भी पौधारोपण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here