Home Ambala मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनला बडोली को लेकर दिया...

मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनला बडोली को लेकर दिया बड़ा बयान 

88
0

अम्बाला, 18 जनवरी –हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पार्टी की पवित्रता को बनाए रखने के लिए उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए। वही पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को भी विज ने हुड्डा को बयान बहादुर बताते हुए यमुनानगर में पावर प्लांट शुरू करवाने की बात कही है।

 

 

 

हरियाणा की कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. दरअसल इन दोनों मोहनलाल बडोली के ऊपर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं जिसे देखते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वैसे तो इस मामले में जांच हो रही है जब तक हिमाचल पुलिस उनको निर्दोष साबित नहीं कर देती या जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक पार्टी की पवित्रता को बनाए रखने के लिए मोहनलाल बडोली को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

 

 

वही भूपेंद्र हुड्डा ने अपने बयान में कहा था कि एक भी पावर प्लांट नहीं लगा और सरचार्ज लगाकर लोगों के साथ विश्वास घात किया है जिस पर हुड्डा को बयान बहादुर बताते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि यमुनानगर में थर्मल पावर प्लांट लगाने के सारे रास्ते साफ हो गए हैं उसके लिए कल पर्यावरण मंत्री से बात की होगी जिसकी आज चिट्ठी आ गई है और आज हम BHEL को अपना काम शुरू करने की चिट्ठी जारी कर देगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here