Home Haryana कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग HMPV वायरस को लेकर हाई अलर्ट पर

कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग HMPV वायरस को लेकर हाई अलर्ट पर

84
0
कुरुक्षेत्र, 7 जनवरी – कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग एचएमपीवी वायरस को लेकर हाई अलर्ट पर है. हालांकि अभी पूरे प्रदेश में कोई मामला नहीं आया है,लेकिन फिर भी पूरी तैयारी है.जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार का मानना है कि इस वायरस से  घबराने की बिल्कुल  भी जरूरत नहीं है.
इस वायरस से  घबराने की  जरूरत नहीं
डॉक्टर प्रदीप कुमार के मुताबिक इस वायरस के लक्षण सामान्य बुखार खांसी जुकाम व सांस लेने में तकलीफ  हैं और बुखार व दर्द होने पर पेरासिटामोल की गोली व खूब पानी पीना सामान्य उपचार है. उन्होंने कहा कि संक्रमित सतह को छूने से बचने के साथ-साथ खासते छींकते समय नाक मुंह ढकें व ज्यादा से ज्यादा हाथ धोएं.उन्होंने कहा कि सरकारी व निजी अस्पतालों को अपने संस्थानों में फ्लू टेस्ट चेकिंग केंद्र बनाने के साथ-साथ बड़े अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here