Home Haryana पलवल नगर परिषद कर्मी हड़ताल पर….पार्षदों पर दुर्व्यवहार का आरोप

पलवल नगर परिषद कर्मी हड़ताल पर….पार्षदों पर दुर्व्यवहार का आरोप

142
0
पलवल, 31दिसंबर ( TSN)- नगर परिषद पलवल  के कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर चले गए. कर्मचारियों का आरोप है कि पार्षद उनपर अनर्गल काम का दबाव बनाते है,जब वो मना करते है तो उनके साथ दुर्व्यवहार के साथ हाथापाई तक भी की जाती है। कर्मचारियों का  कहना है कि इतना ही नहीं महिला कर्मियों के साथ भी कई बार बदतमीजी की जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है की हाल ही में पार्षद अनिल नागर ने नगर परिषद में आकर कर्मचारी से दूसरे पार्षद की जानकारी लेनी चाही, जिसके लिए नियम अनुसार कर्मचारियों ने मना कर दिया.मना करने पर अनिल नगर पार्षद ने कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की और मारने की भी धमकी दी. इतना ही नहीं कर्मचारियों के साथ पार्षद द्वारा हाथापाई भी की गई. जिसकी शिकायत को लेकर कर्मचारी  समाधान शिविर में पहुंचा लेकिन कोई समाधान नहीं निकला.आखिर में नगर परिषद के कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए और उनकी मांग है कि पार्षद द्वारा उनसे माफी मांगी जाए अन्यथा हड़ताल जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here