Home Haryana महिला डॉक्टर डिजिटल अरेस्ट मामले से उठा पर्दा.. तीनों आरोपी गिरफ्तार

महिला डॉक्टर डिजिटल अरेस्ट मामले से उठा पर्दा.. तीनों आरोपी गिरफ्तार

116
0
यमुनानगर, 7 दिसंबर —यमुनानगर साइबर थाना पुलिस ने महिला डॉक्टर डिजिटल अरेस्ट मामले से पर्दा उठा दिया है। तीनों आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने मुझे डॉक्टर को अपना निशाना बनाया और सरकारी अफसर बनकर उनसे कई बार अपने खाते में पैसे डलवाए।
महिला डाक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी के मामले में यमुनानगर की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने राजस्थान के जिला जयपुर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जिले में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की ये जिले में डिजिटल अरेस्ट का पहला मामला हैं जिसमें साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि पता चल सके ऐसे कितने मामलों में आरोपी संलिप्त है। महिला डाक्टर 9 नवंबर को अपने घर पर थी। तभी उनके पास अनजान नंबर से काल आया। काल करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम दिल्ली से बताया। जिसने डाक्टर से कहा कि उसके विरुद्ध मनी लांड्रिंग, ड्रग्स और मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ है। यह भी कहा कि वर्ष 2017 से एचडीएफसी बैंक में खाता चल रहा है। जिसमें मनी लांड्रिंग के रुपये आते हैं। आधार कार्ड से मोबाइल नंबर पता लगा है। खुद को साइबर क्राइम थाना से बताने वाले ठग ने डाक्टर को कहा कि आपके नंबर से लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। धमकियां दी जा रही है। बैंक खातों की जानकारी भी डाक्टर से मांगी गई। धमकी दी गई कि सभी खातों की जानकारी दें और उसमें जो भी रुपये हैं। उसका 99 प्रतिशत सीबीआइ में जमा कराने पडेंगे। यदि रुपये जमा नहीं कराए तो कानूनी कार्रवाई होगी। जिसके बाद उसके पास एक खाता नंबर भेजा गया। घबराकर डाक्टर ने पांच लाख 77 हजार रुपये उस खाते में भिजवा दिए। इसके बाद अलग-अलग 14 नवंबर तक उससे 13 लाख 20 हजार 277 रुपये इस खाते में जमा कराए गए। ठगों ने डाक्टर को डिजिटल अरेस्ट रखा गया। उसके पास कभी सीबीआइ अधिकारी बनकर तो कभी साइबर क्राइम दिल्ली से अधिकारी बनकर काल की जाती रही। 19 नवंबर को यह केस दर्ज हुआ था। जिसमें यमुनानगर साइबर क्राइम की टीम ने तीन आरोपियों को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here