Home Haryana अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में उत्तराखंड से आए कलाकारों ने जौनसारी नृत्य...

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में उत्तराखंड से आए कलाकारों ने जौनसारी नृत्य की दी प्रस्तुति

93
0
कुरुक्षेत्र, 30 नवंबर – धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर तट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पूरे देश व प्रदेश के लोक कलाकार अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए पहुंच रहे हैं। ब्रह्म सरोवर घाट पर नॉर्थ जोन कल्चरर सेंटर के द्वारा पंजाब,उत्तराखंड,हिमाचल और राजस्थान सहित कई राज्यों के कलाकार अपने-अपने प्रदेश की संस्कृति को दर्शा रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आकर हो रही है बेहद खुशी
उत्तराखंड से आए कलाकारों ने अपना लोक नृत्य पेश किया पत्रकारों से बातचीत करते हुए सन्दीप दयाल ने कहा कि हर बार कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अपने प्रदेश की संस्कृति नृत्य लेकर यहां पहुंचते हैं। उन्हें बेहद ही अच्छा लगता है कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाया जाता है।उत्तराखंड से आई कलाकार अंचल वर्मा ने बताया कि वह पहली बार कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पहुंची है और उन्हें यहां आकर बेहद ही अच्छा महसूस हो रहा है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का लोक नृत्य जौनसारी नृत्य है। अक्सर खुशी के मौके पर ये नृत्य किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here