Home Haryana डीसी ने किया यूथ हॉस्टल भवन का निरीक्षण.. अधिकारियों को दिए...

डीसी ने किया यूथ हॉस्टल भवन का निरीक्षण.. अधिकारियों को दिए साफ-सफाई के निर्देश

121
0
भिवानी,14 अक्टूबर –उपायुक्त महावीर कौशिक ने यूथ हॉस्टल भिवानी भवन की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने आज यूथ हॉस्टल भवन का निरीक्षण का मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।महावीर कौशिक ने निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के बाद भवन परिसर में घास उगा हुआ है।जिसकी सफाई करना आवश्यक है।
डीसी ने पूरे भवन का निरीक्षण किया और भवन की आवश्यकताओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने मौके पर निर्देश दिए कि भवन की जरूरत अनुसार मरम्मत का एस्टीमेट तैयार किया जाए ताकि सरकार से भवन की मरम्मत का बजट मांगा जा सके। उन्होंने कहा कि यूथ हॉस्टल शहर की एक अच्छी लोकेशन पर स्थित है। इस भवन का सदुपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का कार्य जिला खेल अधिकारी के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक सुनिश्चित करेंगे।  होस्टल के मैनेजर ने बताया कि उपायुक्त महावीर कौशिक ने इससे पहले यूथ हॉस्टल के स्वागत कक्ष में रखे गए एंट्री रजिस्टर को भी चेक किया और इस बारे नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक से रिपोर्ट प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here