कुरुक्षेत्र,7 अक्टूबर -धान की फसल का उठान ना होने के कारण परेशान किसानों ने पिहोवा कुरुक्षेत्र अनाज मंडी के सामने कुरुक्षेत्र रोड पर जाम लगाया. धान की सरकारी खरीद व उठाना होने के कारण परेशान किसानों ने दोपहर लगभग 4:00 बजे पिहोवा मंडी के सामने कुरुक्षेत्र रोड पर जाम लगा दिया और धरना प्रदर्शन किया.
धान की फसल का उठान ना होने के कारण परेशान किसानों ने पिहोवा के मार्किट कमेटी के कार्यालय के बाहर भी धरना प्रदर्शन किया!परेशान किसानों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से अपनी धान की फसल लेकर अनाज मंडी में बैठे हुए हैं,लेकिन न तो धान की फसल की सरकारी खरीद हो रही है और जो पहले कुछ दिनों से धान की खरीद हुई थी उसका अभी तक उत्थान नहीं किया गया है.उन्होंने कहा कि मजबूरन हमें सड़कों पर जाम लगाना पड़ा है और अभी तक कोई प्रशासन अधिकारी हमसे बात करने के लिए नहीं आया है.







