Home Haryana कांग्रेस प्रवक्ता बोले… हरियाणा में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार

कांग्रेस प्रवक्ता बोले… हरियाणा में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार

105
0
कालका, 27 सितम्बर – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया कॉर्डिनीटर एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल कालका विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर गए है। वीरवार को कालका पहुंचे गोयल ने कहा कि पिछले 10 साल में जितने भी काम केंद्र की भाजपा सरकार ने किए है, अब सब ताश के पत्तो की तरह बिखर रहे है। भाजपा की बनाई सड़कें, रेलवे स्टेशन 6 महीने से ज्यादा नही टिकी है। हरियाणा की जनता भाजपा के बहकावे में अब नही आएगी।
जम्मू कश्मीर में भी भाजपा को मुंह की पड़ेगी खानी
अनिल गोयल ने कहा कि 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। यही नहीं, जम्मू कश्मीर में भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। गोयल ने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के को हरियाणा और जम्मू कश्मीर की जनता सत्ता सौंपने जा रही है। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कालका कांग्रेस अध्यक्ष आरके वैद्य, हरियाणा प्रदेश चीफ एक्जीक्यूटिव मैंबर अजय सिंगला, कालका पूर्व कांग्रेस प्रधान अमर सिंह, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस , ब्लॉक कांग्रेस के नेताओं ने गर्म जोशी से इस सीट के लिए समन्वयक बनाए गए कांग्रेस नेता अनिल गोयल का भव्य स्वागत किया। इस दौरान साहिल शर्मा व योग राज भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here