Home Ambala कांग्रेस के मेनिफेस्टो को पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने बताया ...

कांग्रेस के मेनिफेस्टो को पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने बताया धोखे का पत्र

98
0
अंबाला, 18 सितम्बर : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज अपना मेनिफेस्टो जारी किया है,जिसे लेकर हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने धोखे का पत्र बताते हुए कहा कि कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है, झूठ का पुलिंदा है और इस मेनिफेस्टो को नदी में फेंक देना चाहिए। वही मेनिफेस्टो में नशा मुक्त हरियाणा की बात को लेकर विज ने हाथ जोड़ते हुए कहा की एक तरफ ये लोग हिमाचल में भांग की खेती करने की बात कर रहे है तो दूसरी तरफ नशा मुक्त की पार्टी तो एक ही है जल्द ही रंग दिख जाएंगे।
 कांग्रेस ने आज अपना मेनिफेस्टो जारी किया है जिसे लेकर हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की बात पर कांग्रेस के आगे हाथ तक जोड़ दिए। विज ने कहा की कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है, जब हिमाचल का चुनाव था तब भी यही कहा था की हम महिलाओं को 500 का सिलेंडर देगे लेकिन आज हालात क्या है? लोगों की तनख्वाह तक नहीं दे पा रहे हैं। ये सिर्फ धोखे का पत्र है झूठ का पुलिंदा है और इसको बिलकुल नदी में फेंक देना चाहिए।वही अपने मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की बात कही है जिसे लेकर विज ने हाथ जोड़ते हुए कहा की इससे बड़ी कोई बात नही ये लोग हिमाचल में बोलते है की भाग बोएंगे और उसको बेचेंगे हरियाणा में बोलते है मुक्त करेंगे पार्टी तो एक ही है और जीतने के बाद कैसे रंग बदलती है उसका उद्धरण है हमारे पड़ोस में।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here